पुराना बस स्टेण्ड के पास संभागियों को राष्ट्रीय जम्बुरी में भाग लेने के लिए रवाना करते प्रभारी सचिव बजरंगलाल गोस्वामी

Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, चूरू, जगदीश सोनी, चूरू के पुराना बस स्टेण्ड के पास  शहीद भीवराज रणवां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेघसर  के राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ के सम्भांगी जो 18वी राष्ट्रीय जम्बुरी में भाग लेने के लिए आज रवाना हुए।

 

 

समाज सेवी व पूर्व प्राचार्य  हनुमानाराम  ईशराण द्वारा प्रत्येक सम्भागीयो को युनिफोर्म की स्वेटर भेंट की गई। इस अवसर पर संघ के प्रभारी सचिव  बजरंग पुरी गोस्वामी ने कहा कि सेवा  करने से मन को संतुष्टि मिलती है। प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन मे सेवा करनी चाहिये।

 

 

जिससे मनुष्य के कष्टों का निवारण होता है। इस मौके पर स्काउट प्रभारी सचिव  बजरंग पुरी गोस्वामी, अध्यापिका अनिता, अध्यापक दिनेश कुमार शर्मा, स्काउटर ओमप्रकाश मेघवाल आदि उपस्थित थे। पूर्व प्राचार्य ईशराण  का विधालय परिवार व स्थानीय संघ के पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त किया हैं।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page