hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क,   www.hellobikaner.com, लूणकरणसर, लोकेश बोहरा। बीकानेर जिले के लूणकरणसर कस्बे की रहने वाली विज्ञान की छात्र गौरव चौधरी इस बार 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड में इलेक्ट्रॉनिक और सूचना पौधोगिकी की मंत्रालय की झांकी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देश का प्रतिनिधित्व करेगी।

 

 

 

गौरव के पिता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि उनकी बेटी गौरव पिछले 2 साल से राजपथ पर आने का प्रयास कर रही थी, परंतु उनका चयन नहीं हो पाया था इस बार उनकी कड़ी मेहनत रंग लाई। इस उपलब्धि को लेकर कस्बे में खुशी का माहौल है।गौरव के माता-पिता को इस बात पर गर्व है। गौरव से बातचीत पर उसने बताया की झांकी में कुल 11 कलाकार एआई तकनीक का महत्व बताएंगे।

 

 

 

तीन बार की प्रक्रिया पूरी करने के बाद वह अंतिम चयन गौरव के पिता ने बताया की झांकी के लिए मंत्रालय की ओर से नवंबर में आवेदन मांगे गए थे। उनकी बेटी ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके बाद नवंबर के अंत में उन्हें चयनित करते हुए आगामी प्रक्रिया में बुलाया गया। तीन बार की प्रक्रिया पूरी करने के बाद अंतिम चयन हुआ।

 

 

 

27 जनवरी तक वही रहेगी लूणकरणसर से गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाली गौरव उपखंड क्षेत्र की एकमात्र युवती है। गौरव डूंगर महाविद्यालय बीकानेर बीएससी फाइनल की छात्रा होने के अलावा सामाजिक संस्था यूथ सोशल ग्राम फाउंडेशन में प्रदेश अध्यक्ष भी है। गौरव की मां सरोज देवी ग्रहणी है। भाई निशांत पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय बेंगलुरु कर्नाटक से पीजी कर रहे हैं।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page