hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर।  बीकानेर पश्चिम विधानसभा से 1993 में भारतीय जनता पार्टी से विधायक बने स्व. नन्दलाल व्यास एक दबंग और जननेता के रूप में पहचाने जाते थे। नंदू महाराज की भव्य मूर्ति का अनावरण कल यानि बुधवार 4 अक्टूबर 2023 को बीकानेर में होने जा रहा है।

 

 

परशुराम सेवा समिति द्वारा पूर्व विधायक स्व नंद लाल व्यास की प्रतिमा अनावरण के लिए सतत प्रयास किए। शिक्षा मंत्री डा. बी.डी. कल्ला द्वारा इससे संबंधित आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता से करवाई गई।

 

परशुराम सेवा समिति एवं सर्व समाज बीकानेर के तत्वावधान में स्व. नन्दलाल व्यास की भव्य मूर्ति का अनावरण कोठारी हॉस्पिटल के सामने नंदू महाराज के हाईडेंट पर सायं 5 बजे रखा गया है।

 

समिति ने बताया की नंदू महाराज की मूर्ति के अनावरण के लिए राजस्थान सरकार में शिक्षा मंत्री डॉ बुलाकी दास कल्ला मुख्य अथिति के रूप में मौजूद रहेंगे वही कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित जुगल किशोर ओझा (पुजारी बाबा) करेंगे।

 

 

स्वागताध्यक्ष नवरतन व्यास, विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहारी लाल विश्नोई (विधायक नोखा), सत्य प्रकाश आचार्य, राम किशन आचार्य, रूप किशोर व्यास, यशपाल गहलोत, विजय आचार्य, हाजी मक़सूद, अब्दूल मजीद खोखर,  गोरधन डेलू, पतराम विश्नोई, मनीराम चौधरी, राम जी तर्ड, महेंद्र बरडिया, भंवर लाल पारीक, बाबू जय शंकर जोशी, देव किशन चांडक, राजेश चूरा, लाल चाँद सोनी, देव किशन प्रजापत, हरी नायक, पवन सुथार व लाल चाँद सुथार सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page