hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर।  भाजयुमो बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष वेद व्यास के होर्डिंग को कुछ लोगों ने फाड़ा और उसके बाद उसे जला दिया। इसका एक वीडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 

वीडियो में दिखाई दे रहा है की कुछ लोग भाजयुमो बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष वेद व्यास के होर्डिंग को फाड़ रहे है उसके बाद उस होर्डिंग को आग लगाकर जला देते है। आप को बता दें की वेद व्यास ने भी बीकानेर पश्चिम विधानसभा से भाजपा से अपनी दावेदारी जताई है।

 

वीडियो में कुछ लोग वेद व्यास मुर्दाबाद और अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारे लगा रहे है। ये वीडियो कहा का है और ये लोग कौन है इसका अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सूत्रों की माने तो इस पूरे प्रकरण को अशोक गहलोत के काफिले को दिखाएँ गए काले झंडों से जोड़ा जा रहा है।

 

 

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page