Share

बीकानेर। शहर के प्रख्यात फिल्म पत्रकार व फिल्म समीक्षक स्व. अशोक जोशी की16 वी पुण्यतिथि पर एक भक्ति भजन संध्या का आयोजन किया गया। अमित जोशी ने बताया की इस भजन संध्या का आयोजन स्व. अशोक जोशी मेमोरियल ट्रस्ट व जे.एस. बी ग्रुप के तत्वावधान मैं किया गया।

जोशी ने बताया की इस कार्यक्रम में संगीत शिक्षक मान पुखराज  शर्मा ने कार्यक्रम का आगाज़ अपनी सुरीली आवाज़ में गणेश वंदना से किया साथ ही कार्यक्रम में जालंधर से पधारे मोहित नामदेव, जयपुर से पधारी लक्ष्मी राणा, बीकानेर के द वॉइस फेम मुकेश चाँवरिया और पिंटू स्वामी ने लोगो को देर रात तक लोगो को अपने संगीत की माला में पिरोये रखा। इस अवसर पर पत्रकार जगत के हरीश बी शर्मा, राजेश के ओझा, रंगकर्मी रामसहाय हर्ष, शायर इरशाद अजीज सहित अन्य ने स्व. अशोक जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मंच का संचालन रोहित बोड़ा ने किया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page