Share

Hello Bikaner News : की पहली महिला महापौर के रूप में भाजपा की सुशीला कंवर राजपुरोहित चुन ली गई है। मंगलवार को यहां नगर निगम सभागार में हुए महापौर पद के चुनाव में सुशीला कंवर राजपुरोहित ने सीधे मुकाबले में कांग्रेस प्रत्‍याशी अंजना खत्री को हरा दिया।

आपको बता दें कि निगम के 80 वार्डों में हुए चुनाव में भाजपा ने 38, कांग्रेस ने 30 वार्ड जीते थे, जबकि 11 पर निर्दलीय व 1 वार्ड में बसपा पार्षद विजयी हुए। भाजपा को बहुमत साबित करने के लिए 41 मतों की दरकार थी, जबकि भाजपा को 43 मत मिले। अंजना खत्री को 37 मत मिले।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page