hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, जयपुर, hellobikaner.com राजस्थान की गहलोत सरकार ने 2013 में पंचायत राज भर्ती एल डी सी भर्ती निकाली थी। भर्ती के अनुसार 19515 पदों पर पंचायत राज विभाग में एल डी सी लगाये जाने थे।लेकिन यह भर्ती आज दिनांक तक पूरी नहीं हो पाई है। इस भर्ती से जुड़े अभियार्थी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लगातार ट्विटर पर ट्विट भी कर रहे है।

 

 

 

जानकारी के अनुसार अब तक इस भर्ती में अनुमानित कुल 13486 पदों पर पंचायत राज विभाग में एल डी सी लगाये जा चुके है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साल के कार्यकाल में अभी 4000 पदों पर भर्ती की गई बाकि 6029 पदों पर भर्ती होनी बाकी है। मुख्यमंत्री गहलोत की घोषणा के अनुसार 4000 के बाद शेष पदों पर भर्ती की जानी थी जो अभी तक नहीं हो पाई है चुनाव में अब बहुत कम समय बचा है। इन 6029 परिवार के लोग मुख्यमंत्री गहलोत से उम्मीद की नज़रों से देख रहे है।

इस भर्ती से जुड़े अभियर्थी समय समय पर ट्विटर पर अभियान चला कर गहलोत सरकार का ध्यान इस भर्ती की ओर आकर्षित करने का प्रयास करते रहते है। इस भर्ती को लेकर कई संगठन पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा के नाम ज्ञापन भी दे चुके है।  इस सम्बन्ध में कई संगठन अपने अपने जिले, शहर और क्षेत्र में अपने विधायक या स्थानीय नेता के सामने इस भर्ती को पूरा करने की गुहार लगाते रहते है। कुछ अभियार्थी इस भर्ती को लेकर कोर्ट की शरण मे भी पहुँच चुके है।

 

अब इस साल राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने है इस भर्ती से जुड़े अभियार्थी और उनके परिवार के लोग मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तरफ आशा की नज़रों से देख रहे है की सरकार अब तो इस भर्ती को पूरा करें और लगभग 11 साल बाद लोगों के चेहरे पर ख़ुशी आये।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page