hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, बीकानेर, hellobikaner.com दम घुटने से दो जनों की मौत की खबर सामने आ रही है। बीछवाल थाना क्षेत्र में बिहार से बीकानेर मजदूरी करने आये पति पत्नी की दम घुटने से मौत हाे गई।

 

 

 

जानकारी के अनुसार रात को सिगड़ी जलाकर दोनों सो गए थे और दम घुटने से दोनों की मौत हो गई। बीछवाल पुलिस ने दोनों का शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम हो रहा है।

 

 

बीछवाल पुलिस के अनुसार अनिल (40) व पूर्णिमा (36) अपने घर में सो रहे थे। सुबह घर में कोई हलचल नहीं हुई तो आसपास के लोगों ने संभाला। दोनों के शरीर में किसी तरह की हरकत नहीं होने पर पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद दोनों को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।  पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है।

 

 

जहां ये सोए हुए थे, वहां पास में ही सर्दी से बचने के लिए सिगड़ी जलाई हुई थी। इसी कारण इनका दम घुटता रहा। दोनों नींद में ही सोए रह गए। दोनों यहां करणी इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री सन्नी वूलन मिल में मजदूरी का काम करते थे और कूच बिहार के रहने वाले थे। उनके परिचित मोर्चरी पहुंच गए हैं। अभी पुलिस ये पता लगा रही है कि इनके बच्चे भी साथ में थे या नहीं।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page