hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से साइकिल पर  भारत भ्रमण यात्रा पर निकले कुंवर पाल सिंह और उनकी धर्मपत्नी दीपा कंवर का बीकानेर पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया गया।

 

 

कुंवर पाल व उनकी पत्नी राजस्थान के सिरोही जिले के गांव स्वरूपगंज के रहने वाले है। हमारे सवांददाता को इस दंपति ने बताया की वे “पर्यावरण ही जीवन है जीवन ही पर्यावरण” और “गाय हमारी माता है ये पूरा भारत गाता है” का संदेश को लेकर भारत भ्रमण पर निकले है।

 

 

उन्होंने बताया की वे नेपाल, बिहार, हरिद्वार, उत्तर प्रदेश, पंजाब व हरियाणा होते हुवे बीकानेर पहुंचे है। इस दम्पति का बीकानेर के लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष वेदव्यास व देहात अध्यक्ष जसवीर सिंह सीवर, विश्व हिंदू परिषद के विनोद सेन सहित अनेक लोगों माला पहनकर कर स्वागत किया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page