Chandrayaan-3

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर।   आज देश के 140 करोड़ से अधिक लोगों की सांय 6 बजे बाद दिलों की धड़कने तेज होनी शुरू हो गई। क्यूंकि की मौका था भारत के इसरो द्वारा चन्द्रमा पर भेजे गए यान चंद्रयान -3 की चन्द्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग का।

 

 

चंद्रयान-3 ने बुधवार शाम 5 बजकर 44 मिनट पर लैंडिंग प्रोसेस शुरू की। इसके बाद अगले 20 मिनट में चंद्रमा की अंतिम कक्षा से 25 किमी का सफर पूरा किया। शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद पर पहला कदम रखा।

 

 

चांद पर पहुंचकर चंद्रयान-3 ने मैसेज भेजा- मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया हूं। वहीं साउथ अफ्रीका से प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को बधाई देकर कहा- अब चंदामामा दूर के नहीं।

जैसे ही देश वासियों को पता चला की चंद्रयान -3 की चन्द्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग कर चूका है पूरे देश में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी। सोशल मीडिया पर एक दुसरे को बधाईयाँ देना शुरू कर दिया। भारत में एक बार जैसे दिवाली का माहौल बन गया हर तरफ पटाखों की आवाजें सुनाई देने लगी।

 

आप भी देखें चंद्रयान -3 की चन्द्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग का ये वीडियो….

India Chandrayaan-3 Mission Soft-landing Video On Moon

 

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page