Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, बीकानेर, hellobikaner.com राजस्थान पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर सालासर बालाजी धाम में आयोजित कार्यक्रम में बीकानेर (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र से विजय मोहन जोशी के नेतृत्व में 15 बसों से भाजपा कार्यकर्ताओं का दल सालसर पहुंचा।

 

 

भाजपा नेता जोशी ने वसुंधरा से कार्यक्रम सभा स्थल पर दल के साथ गर्मजोशी से मिलकर उस्ता कला से निर्मित छायाचित्र तस्वीर भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की। वसुंधरा ने राजस्थान से पधारे अपार जनसमूह के बीच विजय मोहन जोशी से हाथ मिलाकर स्नेह व अपनेपन का परिचय दिया।

 

 

कार्यक्रम में भाजपा नेता विजय जोशी के साथ बालकिशन व्यास, गिरिराज जोशी (पूर्व पार्षद), वेद प्रकाश सेवग, कृष्णा सेठिया, मुकेश जोशी, चन्दन, अजय व्यास, अन्नू भादाणी, रामजी स्वामी, शांति चौधरी (पार्षद), गिरिराज आचार्य, चंदू ओझा, रायचंद राठौर ,जितेंद्र आदि बड़ी संख्या में पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता शामिल हुवे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page