hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़  नेटवर्क  ,बीकानेर,  hellobikaner.com,  भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत राज्य के प्रत्येक विधानसभा-वार कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिस क्रम में षनिवार को भाजपा बीकानेर संभाग कार्यालय में खाजूवाला विधानसभा की कार्यशाला का आयोजन किया गया।

 

 

 

 

 

जिला मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह राजपुरोहित ने बताया की कार्यशाला के शुभारंभ से पहले जिलाध्यक्ष जालम सिह भाटी व पूर्व विधायक डाॅं.विष्वनाथ मेघवाल ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यशाला की शुरुआत की।

 

 

 

 

कार्यशाला के प्रारंभ में बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने कार्यशाला मे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री देश में जाते हैं वहां के लोग पलक पांवड़े बिछाकर उनका स्वागत करते हैं। मोदी की विदेश नीतियों से देश की अंतरराष्ट्रीय छवि में जबरदस्त सुधार हुआ है, भारतीय जनता पार्टी मिशन 2024 के चुनाव की तैयारी मे जुट गई है।

 

 

 

 

 

साथ ही कमजोर बूथों को मजबूत बनाने कि कार्यकर्ताओं से अपील की। ऐसे बूथ जिन पर भाजपा कभी नहीं जीती। ऐसे सभी सी ग्रेड के बूथों को मजबूत बनाना होगा। 2023 विधानसभा व 2024 में आने वाले लोकसभा चुनावों में हम सभी को मेहनत कर राजस्थान में फिर से भाजपा की सरकार बनायेगंे और 2024 में फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। साथ ही कहाॅ की अगर बूथ मजबूत होगा तो वहां पर पार्टी भी मजबूत होगी। जिस बूथ पर पार्टी की पकड़ अभी सामान्य है वहां हमें जमकर मेहनत करनी है।

 

 

 

 

पूर्व विधायक डां.विष्वनाथ मेघवाल ने कहाॅ की भाजपा का तत्त्वज्ञान कार्यकर्ता के कर्तव्य में समाहित है। कार्यकर्ता ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। बूथ पर जैसा आभामंडल बूथ अध्यक्ष का होगा वैसा ही आभामंडल वहां पार्टी का होगा साथ ही कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है।

 

 

 

 

इन्ही कार्यकर्ताओं के बल पर पिछले सभी चुनावों मे जीत हासिल किया आगामी 2023 विधानसभा व 2024 का लोकसभा चुनाव भी हम इन्ही कार्यकर्ताओं के बल पर एक बार फिर जीतेंगे कार्यशाला में आए हुए सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया।विधानसभा की इस कार्यशाला का संचालन जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल ने किया।

 

 

 

आज की इस कार्यषाला में खाजूवाला विधानसभा के जिला पदाधिकारी जिलामंत्री देवीलाल मेघवाल, मण्डल अध्यक्ष तोलाराम कुकणा,काषीराम जाखड,जगविन्द्र सिद्व,राजू राईका, जितेन्द्र सिह राजवी, कुलदीप मोदी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवरलाल जागिंड,एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मांगीलाल मेघवाल, भवानी सिह, एवं खाजूवाला  विधानसभा अल्पकालीन विस्तारक, षक्ति केन्द्र संयोजक, मण्डल पदाधिकरी, मोर्चा के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page