hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, चूरू, मदनमोहनआचार्य, hellobikaner.com राजगढ़ शहर में संतोष नाथ आश्रम के महंत संजय नाथ महाराज का उपचार यहां के श्रीनाथजी हॉस्पिटल में चल रहा है। गुरुवार को पुनः हुई विभिन्न जांच रिपोर्ट के अनुसार उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब जाते समय तीन रोज पहले हरियाणा के बरवाला चौक में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

 

 

 

घने कोहरे की वजह से कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी। उस दुर्घटना में महन्त संजय नाथ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके पांव में तथा पसलियों में फ्रैक्चर है तथा योगी यशवंत नाथ सहित अन्य भक्त सेवाओं में लगे हुए हैं।

 

 

महन्त के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए बड़ी संख्या में संत महंत श्रीनाथजी हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं। उल्लेखनीय है कि हॉस्पिटल संचालक जेपी कलाल की महन्त को पूरी चिकित्सा, उपचार सुविधा आदि नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page