hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर।   भारतीय जनता पार्टी ने कल राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 83 नामों की दूसरी सूची जारी कर दी। सूची में भाजपा ने बीकानेर पूर्व विधानसभा सीट से एक बार फिर सिद्धि कुमारी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

 

 

 

 

लेकिन इस सीट से दावेदार महावीर रांका के समर्थक भाजपा के इस निर्णय से खुश नहीं है। रांका समर्थकों ने कल रांका के घर पर जमकर नारे बाजी की और अपना विरोध जताया। फिर रांका ने अपने सर्मथकों के समक्ष आकर उनको समझाया और कहा की पार्टी ने जो निर्णय लिया है वो सब सोच समझ कर किया है।

 

रांका के सर्मथकों के मांग थी की पार्टी एक बार फिर से बीकानेर पूर्व विधानसभा सीट के लिए फिर से विचार करें। समर्थकों की मांग पर आज महावीर रांका ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर लाइव आकर पार्टी से इस सीट पर पुनर्विचार करने की मांग की है और 25 अक्टूबर को पैदल मार्च की घोषणा भी की है। देखें वीडियो

About The Author

Share

You cannot copy content of this page