Share

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं

– 1574 – सिक्खों के तीसरे गुरु अमरदास का निधन।

1921 – भारतीय क्रिकेटर माधव मंत्री का जन्म।

1923 – मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता हबीब तनवीर का जन्म।

1933 – हिन्दी के कवि और गज़लकार दुष्यंत कुमार का जन्म।

1939- जर्मनी का पोलैंड पर आक्रमण करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत।

1947- भारतीय मानक समय को अपनाया गया।

1956- भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना।

1956- राज्‍यों के पुनर्गठन के बाद त्रिपुरा केन्द्रशासित प्रदेश बना।

1962- महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवाजी विश्वविद्यालय की स्थापना।

1964 – इंडियन ऑयल रिफ़ाइनरी और इंडियन ऑयल कम्पनी को विलय करके इंडियन ऑयल कॉपरेशन बनाई गयी।

1994 – उत्तरी आयरलैंड में आयरिन रिपब्लिकन आर्मी ने युद्ध विराम लागू किया।

1997 – साहित्यकार महाश्वेता देवी तथा पर्यावरणविद एमसी मेहता को रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।

2000 – चीन ने तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद किया।

2003 – लीबिया और फ्रांस के बीच यूटीए विमान पर 1989 में हुई बमबारी में मारे गये लोगों के निकट सम्बन्धियों को मुआवजा देने को लेकर समझौता हुआ।

2004 -पाकिस्तान के एक मानवाधिकार विशेषज्ञ मेहर ख़ान विलियम्स को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने उप उच्चायुक्त नियुक्त किया।

2005 -सद्दाम हुसैन ने सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई।

2006 -एग्जिट पोल के जनक और टेलिफ़ोन सर्वे में सैपलिंग मेथड विकसित करने में मददगार वाडेन मिटोफ़्स्की का न्यूयार्क में निधन।

2007 – फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाइसेनिया करासे नौ महीने बाद राजधानी सुवा लौटे।

2008- तत्कालीन वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम ने डी. सुब्बाराव की भारतीय रिज़र्व बैंक के 22वें गर्वनर के रूप में नियुक्ति की घोषणा की।

2008- यूनियन बैंक ऑफ़ इण्डिया ने अपना ‘लोगो’ बदला।

2009- वायस एडमिरल निर्मल कुमार वर्मा को भारतीय नौसेना का प्रमुख नियुक्त किया गया।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page