चूरू, खेल स्टेडियम में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से विजेता खिलाड़ियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित करते अतिथि

Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, चूरू, जगदीश सोनी , hellobikaner.com  खेल स्टेडियम में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से स्वामी विवेकानंद जयन्ती पर युवा दिवस पर यंग इंडिया रन कार्यक्रम के दौरान मैराथन दौड़ का आयोजन किया। भाजपा युवा मोर्चा कर जिलाध्यक्ष मदन गोपाल बालान ने कहा कि युवाओं को आगे लाने के लिए युवा मोर्चा द्वारा समय समय पर ऐसे आयोजन करवाये जाते है।

 

 

 

ताकि आगे जाकर ये खिलाड़ी देश व विदेश में अपना नाम रोशन कर सके। उन्होंने कहा कि मोदीजी के मिशन यंग इंडिया, फिट इंडिया को सार्थक करते हुए युवाओं को स्वस्थ रहकर खेलो में आगे बढ़ना चाहिये।

 

 

 

मोर्चा के  जिला प्रवक्ता मनोज सैनी श्योपुरा ने बताया कि दौड़ में पुरूष वर्ग में लोकेन्द्र प्रथम, चंद्रपाल द्वितीय व दीपक तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में ज्योति प्रथम, निर्मला द्वितीय व रोशनी तृतीय स्थान पर रही। इस दौड़ में आठ वर्षीय प्रांजल को प्रतीक चिन्ह देकर सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

 

 

इस अवसर पर ठाकुरमल शर्मा व कोच प्रभुदयाल बुरड़क आदि ने निर्णायको की भूमिका निभाई। इस मौके पर मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष रजत शर्मा, नगर महामंत्री राहुल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष आदिल खान, अभिनव, हिमांशु, पुनीत, आकाश शर्मा, पंकज सारस्वत व सम्पत सिंह आदि ने आयोजिकीय भूमिका निभाई। विजेता खिलाड़ियों को प्रतीक चिन्ह देकर अतिथियों ने सम्मानित किया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page