राजस्थान के इस जिले में कई फैक्ट्रीयों में लगी भीषण आग

0







चूरू hellobikaner.in चूरू के सरदारशहर के रीको क्षेत्र में कई फैक्ट्रीयों में लगी भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है।

 

आग क्षेत्र के विकास इंडस्ट्री में स्थित फैक्ट्रियों में लगी है। जानकारी के अनुसार लगभग चार फैक्ट्रियों में  भीषण आग लगी है। मौके पर दमकल की 4 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कड़ी मशक्कत कर रही है। अंदेशा लगाया जा रहा है की इस आग से बड़ा नुकसान हुआ है।

 

इस घटना के बाद मौके पर हजारों की संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गई है। बताया जा रहा है आग इतनी शक्तिशाली है की उसकी लपटें कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही है। किस कारण आग लगी इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

राजस्थान के इस जिले में कई फैक्ट्रीयों में लगी भीषण आग