hellobikaner.in

Share

चूरू hellobikaner.in (श्याम जैन)  राजगढ़ की जसकरण सुराणा हवेली में गुरुवार की रात्रि को अठाई तप करने वाली महिला मीनाक्षी घोड़ावत का अभिनंदन किया गया।

 

 

आचार्य महाश्रमण की शिष्य शासनश्री साध्वी विद्यावती के सानिध्य में हुए कार्यक्रम में श्रावक श्राविकाओं की भागीदारी रही। कार्यक्रम का आगाज साध्वी सूर्ययशा तथा साध्वी प्रशस्त प्रभा के तप मंगल काम से हुआ। जिसमें साध्वी विद्यावती ने अदबी देते हुए मंगल पाठ सुनाया।

 

श्याम जैन ने तप महता का वर्णन किया। इस अवसर पर नथमल हीरावत, लक्ष्मीदेवी सुराणा आदि ने सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि इस बार छात्र मासिक प्रवास से पहले ही जैन धर्म की पद्धति से तपस्या आरंभ हो गई है जिसे एक सुखद संयोग माना जा रहा है।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page