नीरव मोदी दिखा लंदन की सडकों पर, जिसे एक पत्रकार ढूंढ सकता है उसे सरकार क्यों नहीं ढूंढ पा रही : कांग्रेस

0


पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को करोड़ों रुपये का चूना लगाकर भारत से फरार हुआ हीरा व्यापारी नीरव मोदी लंदन की सड़कों पर बेखौफ घूमता नजर आया. लंदन के अंग्रेजी अखबार ‘द टेलीग्राफ’ के एक संवाददाता ने लंदन की सड़कों पर नीरव मोदी से घोटालों को लेकर कई सवाल पूछे लेकिन नीरव ने हर सवाल का जवाब “नो कमेंट्स” ही दिया.

नीरव मोदी दिखा लंदन की सडकों पर, जिसे एक पत्रकार ढूंढ सकता है उसे सरकार क्यों नहीं ढूंढ पा रही : कांग्रेस नीरव मोदी दिखा लंदन की सडकों पर, जिसे एक पत्रकार ढूंढ सकता है उसे सरकार क्यों नहीं ढूंढ पा रही : कांग्रेस

कांग्रेस ने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के लंदन में आराम से घूमने का एक वीडियो सामने आने के बाद केन्द्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि ‘मोदी है तो मुमकीन है’। कांग्रेस का कहना है कि जिसे एक पत्रकार ढूंढ सकता है उसे नरेन्द्र मोदी सरकार क्यों नहीं ढूंढ पा रही।