hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ hellobikaner.com  जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने शुक्रवार को मंत्रालयिक सेवा के विभिन्न वर्गों के 43 कर्मचारियों के पदोन्नति आदेश जारी करते हुए दीपावली की सौगात दी।

 

 

जिला कलक्टर ने विभागीय पदोन्नति समिति की अभिशंषा पर यह आदेश जारी किए। इसके अनुसार 13 कनिष्ठ सहायकों को वरिष्ठ सहायक, 15 वरिष्ठ सहायकों को सहायक प्रशासनिक अधिकारी तथा 15 सहायक प्रशासनिक अधिकारियों को अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है।

 

 

अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) ओमप्रकाश ने बताया कि दीपावली अवकाश से ठीक पहले पदोन्नति आदेश जारी होने से मंत्रालयिक संवर्ग के कर्मचारियों में खुशी का माहौल रहा। कर्मचारियों ने जिला कलेक्टर का आभार जताया और एक दूसरे का मुंह मीठा करते हुए खुशियां मनाई।

 

राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक सिंह गौड़ ने जिला कलक्टर, एडीएम प्रशासन और शहर व संस्थापना शाखा से जुड़े कार्मिकों का आभार व्यक्त किया। इस आदेश पर प्रदेश संयुक्त मंत्री मनीष शर्मा, जगदीश पुरोहित, मनोज व्यास, नवल सिंह, संजय पुरोहित, मनीष जोशी, जगदीश किराडू, राजेश किराडू, विवेक व्यास सहित अनेक कार्मिकों ने प्रसन्नता जताई है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page