Satish Poonia

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, जयपुर, hellobikaner.com राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां 11, 12 और 13 जनवरी को श्रीगंगानगर, नागौर, चूरू, हनुमानगढ़ और बीकानेर जिलों के प्रवास पर रहेंगे।

 

 


प्रदेश भाजपा के अनुसार इस दौरान डा पूनियां 11 जनवरी को दोपहर सवा बारह बजे श्रीगंगानगर जिले के विजयनगर में जन आक्रोश महासभा को संबोधित करेंगे।

 

 

इसके बाद वह एक बजे घड़साना में जन आक्रोश महासभा को संबोधित करेंगे। वह 12 जनवरी को कुचामन सिटी में सुबह 10 बजे अजमेर संभाग के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।

 

 

 

बारह बजे टैगोर शिक्षण संस्थान कुचामन सिटी में युवा संसद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। अपराह्न दो बजे कुचामन सिटी में चांदपुरा फार्म पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। शाम को चार बजे सालासर बालाजी में हनुमान महायज्ञ एवं श्री रामकथा कार्यक्रम में शामिल होंगे, रात आठ बजे बीकानेर में बीकानेर एक्सीलेंस अवार्ड 2023 समारोह को संबोधित करेंगे।

 


डा पूनियां तेरह जनवरी को पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे पीलीबंगा और डेढ़ बजे लूणकरणसर में जनाक्रोश महासभाओं को संबोधित करेंगे। शाम को छह बजे भाजपा जिला कार्यालय बीकानेर में प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे और शाम सात बजे से बीकानेर संभाग के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page