Share

हैलो बीकानेर,(बालकृष्ण व्यास),नोहर। पुष्करणा समाज के 76 वर्षीय प्रबुद्ध नागरिक तथा सेवानिवृत वरिष्ठ लिपिक नेतराम व्यास का 17 मार्च, शनिवार को सुबह करीब 8.45 पर निधन हो गया। आपको बता दे कि कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे नेतराम व्यास का उपचार हिसार के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। व्यास ने आज हिसार के ही अस्पताल में आखिरी सांस ली। स्वर्गीय नेतराम व्यास अपने पीछे पुत्र शिक्षक सीताराम व्यास, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्रीराम व्यास व प्रख्यात मूर्तिकार लक्ष्मण व्यास सहित भरापूरा परिवार छोडक़र गए है। मिली जानकारी के अनुसार स्व.नेतराम व्यास का अंतिम संस्कार नोहर में दोपहर बाद किया जायेगा। इधर पुष्करणा समाज के वयोवृद्ध नागरिक व रामलीला के वरिष्ठ कलाकार शंकरलाल व्यास का भी 17 मार्च को सुबह करीब 10 बजे स्थानीय राजकीय अस्पताल में निधन हो गया है। बता दे कि स्व.शंकरलाल व्यास रामलीला में रावण का शानदार अभिनय करते थे। नेतराम व्यास व शंकरलाल व्यास के निधन को लेकर पुष्करणा समाज मे शोक की लहर छाई हुई है।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page