Rajsthan News
जयपुर hellobikaner.com राजस्थान सरकार ने अलग-अलग आदेश जारी कर राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी बीकानेर में एवं राजस्थान उर्दू अकादमी जयपुर में अध्यक्ष एवं सदस्यों का मनोनयन किया है।
इस सम्बंध में कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के संयुक्त शासन सचिव की ओर से जारी आदेशानुसार राजस्थानी साहित्य भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी बीकानेर में शिवराज छंगाणी को अध्यक्ष बनाया गया है।
आदेशानुसार अकादमी की साधारण सभा के लिए मनोनित सदस्यों में राजेन्द्र जोशी, साहित्यकार (बीकानेर), डॉ. भरत ओला (हनुमानगढ़), घनश्याम नाथ कच्छावा (चूरू), सुखदेव राव (नागौर), डॉ. मीनाक्षी बोराणा (जोधपुर), आईदान सिंह भाटी (जोधपुर), दिनेश पांचाल (बांसवाड़ा), अम्बीका दत्त (कोटा), वीना जोशी (जयपुर) एवं डॉ. शारदा कृष्ण (जयपुर) शामिल है।
इसी तरह कला साहित्य संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग ने राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी जयपुर में अध्यक्ष एवं सदस्यों का मनोनयन किया है। डॉ रामकृष्ण शर्मा (भरतपुर) अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। साधारण परिषद के सदस्यों के रूप में गोपाल लाल गुप्ता (बयाना, जिला भरतपुर), ब्रह्मानंद दाढ़ी वाला, आर डी शर्मा (नगर, भरतपुर), रमेश वर्मा (पूर्व प्राचार्य, सवाई माधोपुर), बृजभूषण गोस्वामी (बीकानेर), डॉ सीताराम लहरी (भरतपुर), श्याम प्रकाश देवपुरा (साहित्य मंडल, सत्येश पुस्तक भंडार, नाथद्वारा), डॉ सीता शर्मा (कामकाजी महिला आवास, राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर जयपुर), राम बाबू शर्मा विद्रोही (बिहारी मंदिर के सामने, भरतपुर) को मनोनीत किया गया है। वहीं वित्त समिति के सदस्य के लिए डॉ अशोक गुप्ता (एमएसजे कॉलेज भरतपुर) को मनोनीत किया गया है। यह सभी मनोनयन अग्रिम आदेश तक रहेंगे।
इसके अलावा कला साहित्य संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग ने आदेश जारी कर दुलाराम सहारण, (सरदारशहर चूरु) को राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर को अग्रिम आदेशों तक अध्यक्ष मनोनीत किया है। इसी प्रकार सरस्वती सभा के सदस्य के लिए मीठानाथ मीठेश निर्मोही (जोधपुर) एवं किशन दाधीच, पूर्व मनोनीत सदस्य राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर को मनोनीत किया है।