फोटो- चूरू.इन्द्रमणी पार्क में शास्त्रार्थ महारथी पं.गणपत शर्मा को श्रद्धाजंलि देते शहरवासी

Share

चूरू, hellobikaner.in जगदीश सोनी। थली अंचल के महान सपूत वेद मनीषी शास्त्रार्थ महारथी वेदज्ञ पंडित गणपति शर्मा की पुण्य स्मृति पर इन्द्रमणी पार्क में लोक संस्कृति शोध संस्थान नगर की ओर से आयोजित स्मृति दिवस कार्यक्रम में चूरूवासियों ने उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर नमन किया। समाजसेवी व पूर्व सभापति रामगोपाल बहड़ की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ पण्डित जी प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि और पितृ वंदना से हुआ। पंडित रवि शर्मा नीरज गोड़, कुलदीप शर्माव सुरेंद्र बावलिया ने मंगलाचरण किया।

 

 

आयोजकीय  पृष्ठभूमि सुनील भाउवाला ने प्रस्तुत करते हुए कहा कि चूरू के प्रसिद्ध साहित्यकार स्व सुबोध कुमार अग्रवाल के प्रयासों से इन्द्रमणि पार्क में इन महापुरुष की प्रतिमा लगाई गई थी। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए इतिहासविज्ञ प्रो.कमलसिंह कोठारी ने कहा कि पंडित गणपति शर्मा ने कश्मीर के मान सम्मान की रक्षा करते हुए शास्त्रार्थ के माध्यम से उस समय के विद्वान ईसाई पादरी को पराजित किया।

 

 

उन्होंने उनके बारे में विभिन्न ऐतिहासिक तथ्यों को लोगों के सामने प्रमाण सहित रखा। उन्होंने कहा कि शास्त्रार्थ परंपरा हमारे देश की पुरातन परंपरा है और शास्त्र का मतलब वाद विवाद नहीं होता है बल्कि विभिन्न विषयों पर अपने विचारों को लोगों के सामने रखकर उन में एकरूपता स्थापित करने का प्रयास होता है। उन्होंने भारतीय संस्कृति की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति में विभिन्न विचारधाराओं को भी सम्मिलित किया गया है। विचारक ओम सारस्वत ने कहा कि पंडित गणपति शर्मा जैसे चूरू के सपूतों के कारण ही चूरू का नाम छोटी काशी के रूप में प्रसिद्ध हुआ है।

 

 

उन्होंने कहा कि पंडित गणपति शर्मा के जीवन से हम सबको प्रेरणा ग्रहण करनी चाहिए। पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके जीवन से दान व समर्पण की शिक्षा मिलती है। इस अवसर पर डॉ मोतीलाल सोनी, शिक्षाविद शिवरतन शर्मा, विप्र महिला संगठन की दीपिका शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

 

 

नगर के सचिव श्याम सुंदर शर्मा ने आभार व्यक्त किया। सुरेश सारस्वत, योगेश गौड़, बाबू पाटिल, उमेश दाधीच जय , प्रकाश दाधीच व रमेश पारीक ने आयोजकीय  भूमिका निभाई। इस अवसर पर गो सेवा समिति के जिला अध्यक्ष विमल सारस्वत, चंदनमल सारस्वत, फतेहचंद सोती, भागीरथ शर्मा, कैलाश हारीत, महेश मिश्रा, विमल पन्द्रेउवाला, केशरदेव राठी, रमाकांत शर्मा, बृजेन्द्र  दाधीच कृष्ण कुमार  महर्षि,संदीप पाटिल, महेंद्र चौबे, जगदीश शर्मा पार्षद राकेश दाधीच, कालू महर्षि, गोपाल पारीक, बाबूलाल किरोड़ीवाल, सज्जन लाटा, रामस्वरूप शर्मा, शिवकुमार शर्मा, अभिषेक चोटिया सुशील लाटा, डूंगर मल गोड़, दिनेश शर्मा, विजय बावलिया, घनश्याम शर्मा, देवेंद्र जोशी, महावीर उपाध्याय, दयानंद उपाध्याय, विमल जोशी, नीरज जांगिड़, राजीव शर्मा व अनुराग शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रवि दाधीच ने किया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page