hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क , बीकानेर, hellobikaner.com   क्रिकेट मैच में पर सट्टा लगाने वाले दो सट्टेबाजों को बीकानेर की नोखा पुलिस ने 2 अप्रैल की रात को गिरफ्तार कर लिया है। आईपीएल मैच के दौरान पुलिस को कुछ लोगों के द्वारा सट्टा लगाने की सूचना मिली थी।

 

 

 

 

 

 

जिसपर नोखा पुलिस ने चुना भट्टा क्षेत्र में छापा मारी कर मौके पर से २ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जो की आईपीएल 2023 के राजस्थानर रॉयल्स व हैदराबाद के बीच चल रहे मैच में सट्टा खलते हुए मिले।

 

 

 

 

नोखा पुलिस ने इन दोनो सट्टेबाजों के पास से चार मोबाइल हैंड़सेट, एक एलईडी टीवी, हिसाब मिलाने वाला केलकुलेटर, चार लाख सतावन हजार रूपये का हिसाब किताब व 1470 नकदी बरामद हुए। जिसे पुलिस नोखा पुलिस ने जब्त कर लिया।

 

 

 

 

 

पुलिस की इस कार्यवाही के दौरान नोख की राठी खेड़ी निवासी राजू नाई व नोखा के चुना भट्टा निवासी को हसन अली को गिरफ्तार किया है। मुख्य सटोरियों को नामजद कर तलाश जारी है। पुलिस ने गिरफ्तार सट्टेबाजों के अन्य साथियों की पकडे जाने की संभावाना जताई है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page