hellobikaner.com

Share

शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने दिखाई हरी झंडी

बीकानेर hellobikaner.com पूनरासर पैदल यात्रियों की सेवा के लिए संजीवनी सेवा समिति के सेवा जत्थे को बुधवार को शिक्षा मंत्री डॉ.बी.डी.कल्ला ने डागा चौक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने कहा कि संस्था द्वारा सन 2001 से  पैदल यात्रियों के लिए निश्चल भाव से सेवा कार्य किया जा रहा है, यह अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि परहित से बड़ा कोई धर्म नही होता। उन्होंने कहा कि पूनरासर हनुमान जन जन की आस्था का केंद्र है। यहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए जाते हैं।

 

संस्था के अध्यक्ष हेमंत रंगा ने बताया से संस्था द्वारा नोरंगदेसर से एक कि.मी. पहले गौड़ कृषि फार्म पर सेवादारों द्वारा चाय, नाश्ता, भोजन, मेडिकल की सेवा की जाती है। इस दौरान केदारनाथ सारस्वत, संजय जोशी, रोहित शर्मा, अशोक सुथार, ऋषि जोशी, हिमांशु शर्मा, हरिप्रकाश सुथार, राजकुमार सुथार, विष्णु व्यास, नत्थूराम मौजूद रहे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page