hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आज भाजपा की दिल्ली में बड़ी बैठक आयोजित हो रही है। जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के लिए दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंच चुके है।

 

 

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के लिए दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंच चुके है। बैठक के लिए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेन्द्र फड़णवीस, वसुंधरा राजे, भूपेन्द्र यादव, गजेन्द्र सिंह और कैलाश चौधरी समेत कई भाजपा नेता दिल्ली पहुंच गए हैबताया जा रहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इस बैठक में पहुचेंगे
सूत्रों के अनुसार आज रात को इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी की पहली लिस्ट पर चर्चा होगी उसके बाद पहली लिस्ट पर मुहर लग सकती है। इस बैठक में लिस्ट फाइनल होने के बाद लिस्ट को सीईसी में रखा जायेगा। उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पुनिया को भी दिल्ली बुलाया गया है।
अभी कुल 67 सीटों के प्रत्याशियों पर चर्चा हो सकती है भाजपा पहली लिस्ट में सबसे ज्यादा मजबूत व सबसे ज्यादा कमजोर जगहों की सीटों पर नामों की घोषणा कर सकती है। राजस्थान में 2023 के दिसम्बर माह में विधानसभा चुनाव होने है।  अब भाजपा पहली लिस्ट कब तक लाती है ये सबकों इंतज़ार रहेगा।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page