hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, जयपुर। कल जैसे ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 की तिथियों की घोषणा की गई उसके साथ ही राजस्थान में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

 

आदर्श आचार संहिता लागू होने के कुछ समय बाद ही भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी, इस सूची में पार्टी ने कुल 41 उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी।

 

जानकारी के अनुसार देवली-उनियारा के कार्यकर्त्ता आज भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुँच गए है। ये कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। यहाँ पर विजय बैसला को भाजपा द्वरा दिए गए टिकट का कार्यकर्त्ता विरोध कर रहे है और बाहरी भगाओं स्थानीय लाओं के लगा रहे है लारें।

 

हालाँकि विरोध झोटवाड़ा से भी दिखाई दिया है यहाँ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर दिखाई दिया जहाँ कार्यकर्ताओ ने नारे लगाये झोटवाड़ा का एक ही लाल…राजपाल, राजपाल..! पूर्व मुख्यमंत्री राजे खेमे के माने जाने वाले पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत का टिकट कटने के बाद कार्यकर्ताओ यहाँ विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा ने यहाँ से राज्यवर्धन सिंह को टिकट दिया है।

 

https://twitter.com/8PMnoCM/status/1711595251389915150

 

अलवर की तिजारा सीट से रुझान से पूर्व विधायक मामन सिंह यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तिजारा से भाजपा ने सांसद महंत बालकनाथ को टिकट दिया है।

 

भाजपा की पहली सूची जारी होने के बाद कई जगहों पर ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी तो कही पर टिकट कट जाने पर मायूशी छा गई।  भाजपा की पहली सूची जारी होने के बाद कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page