hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, बीकानेर, hellobikaner.com आज केंद्र सरकार की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन ने बजट पेश किया उस पर प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई है बीकानेर के भाजपा युवा नेता विजय मोहन जोशी ने बजट पर यह प्रतिक्रिया देते हुए कहा है की आज केन्द्र सरकार द्वारा भारतवासियो के लिए शानदार बजट प्रस्तुत किया गया।

 

 

 

बजट में सरकार ने युवा, सामान्य, गरीब, महिला, वृद्ध, किसान सब के हित की घोषणाएं बजट पिटारे से निकाली गई। केन्द्र सरकार ने मध्यम वर्ग को कर में राहत देते हुए कर सीमा 5 लाख से बढ़ाकर 7 लाख कर दी।

 

 

2014 के बाद इस तरह का बड़ा ऐलान किया गया है। केन्द्र सरकार ने 9 लाख, 15 लाख तक कर स्लैब में आने वाले व्यक्तियों को भी 50 हजार तक की छूट दी है। मोबाईल, एल.ई.डी., इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर छूट देकर आम ग्राहको को तोहफा दिया है।

 

 

वृद्ध व्यक्तियो के लिए बचत क्षमता 30 लाख कर दी गई है। शहरी विकास के लिए 10 हजार करोड़ रुपए खर्च करेगी। महिलाओं को दो वर्ष की 2 लाख की सेविंग पर 7.5 प्रतिषत ब्याज दर कर महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान किया है। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए 157 नए मेडिकल कॉलेज, 140 नए नर्सिग कॉलेज खोलने की घोषणा की है।

 

 

देष में ट्रांसपोर्ट इंफ्रा को बढ़ावा देने के लिए 75 हजार करोड़ राषि की घोषणा की गई, जिससे देष आधुनिक विकास की ओर बढ़ेगा और बड़ी संख्या में रोजगार में वृद्धि होगी। इस तरह का यह बजट सभी वर्ग के लिए हितकर है साथ ही यह बजट देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page