Share

हैलो बीकानेर न्यूज । बीकानेर में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के आगमन और स्वागत की तैयारियों में कही कमी नहीं रखी गई। शहर के हर चौराहे और मोड़ पर स्थानिय नेताओं के हॉडिंग अभी तक आपको देखने को मिल सकते है। लेकिन ये हॉडिंग बीकानेर में एक जबरदस्त चर्चा का विषय बन रहे है। चर्चा यह है कि इन हॉडिंग में केन्द्रिय मंत्री और बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल को जगह क्यों नहीं मिली। ”इन हॉडिंग में मंत्री अर्जुनराम गायब क्यों”

वैसे मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने चाहे मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को कार्यक्रम के दौरान स्टेज में अपने साथ रखा लेकिन इन हॉडिंग से अर्जुनराम मेघवाल गायब रहे। विधानसभा के बाद लोकसभा चुनाव होने है ऐसी स्थिति में लोगों के मन यह सवाल आना संभव है। Photo : photo journalist rahul vyas

इन स्थानिय नेताओं के हॉडिंग से गायब रहे अर्जुन


खाजूवाला विधायक और संसदीय सचिव विश्वनाथ मेघवाल के हॉडिंग से गायब रहे मंत्री अर्जुनराम मेघवाल वही बीकानेर के न्यास अध्यक्ष महावीर रांका के पोस्टरों के हॉडिंग से भी केन्द्रिय मंत्री अर्जुनराम की फोटो देखने को नहीं मिली। बीकानेर पूर्व से अपनी दावेदारी पेश करने वाले भाजपा नेता युधिष्ठर सिंह भाटी के हॉडिंग पर भी मंत्री जी को जगह नहीं मिली।

हाल में जब प्रदेशाध्यक्ष के पद पर मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का उछला तो मुख्यमंत्री राजे और स्थानिय भाजपा नेताओं द्वारा इस पर कोई प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली थी। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस पर को प्रतिक्रिया नही दी और मदनलाल सैनी को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया। लेकिन इन सब के बावजूद मुख्यमंत्री राजे के शुक्रवार को बीकानेर दौरे के दौरान दोनों की बीज की नजदीकियां राजनीतिक गलियारों में चर्चा का तगड़ा विषय रही।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के संबंध कैसे रहे है यह तो जग जाहिर है। लेकिन स्थानिय नेताओं के हॉडिंग में मंत्री अर्जुनराम मेघवाल जब बीकानेर की जनता को नजर नहीं आया तो यह एक चर्चा का विषय बन रहा है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page