टैक्सी चालक साथ हुई लूट की घटना, नयाशहर थाना क्षेत्र की घटना

0







हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, बीकानेर, hellobikaner.com
बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में टैक्सी चालक के साथ लूट की खबर सामने आ रही है। यह घटना आस पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

 

 

 

यह घटना नया शहर थाना क्षेत्र के पंडित पेट्रोल पम्प के पास की बताई जा रही है। आरोपी 35 हजार लूट कर फरार हो गया।

 

 

जानकारी के अनुसार टैक्सी चालक दूध की सप्लाई कर के लौट रहा था तभी इस वारदात को अंजाम दिया गया है। लूट की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हों गई है।

 

बताया जा रहा है की सर्वोदय बस्ती के पास उरमूल डेयरी बूथ में दूध सप्लाई करने वाला युवक सोनू पुत्र रेनबक्स देर शाम पैसों का कलेक्शन कर अपनी टैक्सी में बैठा। वैसे ही पास की गली में से आए दो युवकों ने टैक्सी में रखे हुए 35हजार रुपये छीनकर भाग गए।

 

अचानक हुई इस वारदात से सोनू भौंचक्का रह गया। उसने शोर भी मचाया लेकिन दोनों युवक तब तक रफूचक्कर हो गए। टैक्सी चालक ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी तुरंत टैक्सी मालिक कपिल पारीक एवं नयाशहर पुलिस को दी।

 

इस वारदात के बाद बीकानेर पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बीकानेर पुलिस कर रही बदमाशों की तलाश।