Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, www.hellobikaner.com,
लूणकरणसर, लोकेश बोहरा। आज लूणकरणसर कालू रोड पर ट्रक के पिछले पहियों में एक मजदूर आ गया। उसके दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मजदूर को लूणकरणसर अस्पताल पंचायत समिति सदस्य महिपाल सिंह लखाऊ स्थानीय लोगों ने पहुंचाया।

 

 

 

हालत गंभीर थी उसे बीकानेर रैफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पप्पू बिहारी नाम का मजदूर बिहार का रहने वाला था। लूणकरणसर अनाज मंडी के सारे मजदूर इकट्ठा हो गए। उन लोगों ने दुर्घटना स्थल के आगे लूणकरणसर कोर्ट के आगे धरना दिया। तब तक कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं आया। फिर पूर्व सरपंच उम्मेद सिंह शेखावत जिला परिषद प्रतिनिधि राजाराम धतरवाल पंचायत समिति सदस्य महिपाल सिंह विनोद चोपड़ा मजदूरों को समझाया।

 

 

मौके पर दूरभाष से बातचीत की अधिकारियों से लूणकरणसर पुलिस वृत्त अधिकारी नोपाराम भाकर वहां पहुंचे। मजदूरों की बात मानी। रिपोर्ट दर्ज की और कहा उचित से उचित मुआवजा दिलाया जाएगा गरीब को। व्यापार मंडल के व्यापारी भी सहायता की बात की। तब जाकर मजदूर माने।

 

 

प्रशासन की लापरवाही दिखाई देती है लूणकरणसर में यातायात की सही व्यवस्था नहीं है अवैध अतिक्रमण अधिक है। पहले भी कई बार एंबुलेंस को अवागमन में कठिनाई होती है भीड़ के कारण।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page