सात बार विधायक पूर्व मंत्री स्व. भंवरलाल शर्मा को नम आंखों से दी शहरवासियों ने विदाई, वीडियो

0







मुख्यमंत्री गहलोत पूर्व मुख्यमंत्री राजे सहित आला नेता पहुंचे पुष्प चक्र भेट करने सरदारशहर

 

हैलो बीकानेर न्यूज़ hellobikaner.com चूरू के सरदारशहर शहर के जनप्रिय नेता क्षेत्रीय विधायक पंडित भंवरलाल शर्मा का रविवार को सुबह देहांत हो गया था जिनका आज सरदारशहर में विशाल शवयात्रा के साथ मुख्य बाजार होते हुए दिल्ली रोड पर उनके फार्म हाउस में अंतिम संस्कार किया गया।

 

 

इस मौके पर जेष्ठ पुत्र राज्य मंत्री अनिल शर्मा ने मुखाग्नि दी शर्मा को पुष्प चक्र भेट करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, जिले के प्रभारी मंत्री बृजेंद्र ओला,खानूखा बुधवाली, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ,विधायक कृष्णा पूनिया, नरेंद्र बुडानिया, अभिनेश महर्षी, सांसद राहुल कसवा, मकबूल मंडेलिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग, पुलिस अधीक्षक डी आनंद सहित हजारों की संख्या में क्षेत्र वासियों ने अंतिम यात्रा में भाग लेकर के उनके शव पर पुष्प चक्र अर्पित किए।

सात बार विधायक पूर्व मंत्री स्व. भंवरलाल शर्मा को नम आंखों से दी शहरवासियों ने विदाई, वीडियो