Share
हैलो बीकानेर।  पं.दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष पद के लिए बीकानेर के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ.नरेश गोयल को मनोनीत किया गया है।
यह नियुक्ति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद शुक्ला के निर्देश पर संस्थापक संरक्षक मधु शर्मा की सहमति से राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी द्वारा की गई है।
डाॅ.नरेश गोयल से अपेक्षा की गई है कि वे पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों, रीति नितियों तथा जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए अपने पद का निर्वहन करेंगें।
डाॅ.नरेश गोयल समाज कार्यों के लिए जाने जाते हैं तथा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई बार उनको सम्मानित भी किया जा चुका है।
डाॅ.नरेश गोयल को मंच का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर महावीर इंटरनेशनल की वीरा सुमन जैन, कल्याण फाऊंडेशन की कामिनी भोजक, दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के प्रदेश संगठन मंत्री भगवतीप्रसाद गौड़, महिला मंच देहात जिलाध्यक्ष शोभा सारस्वत, महिला मंच शहर जिलाध्यक्ष मोनिका गौड़, युवा जिलाध्यक्ष भगवानदेव सारस्वत तथा ऊजास संस्थान महामंत्री के के शर्मा, दीपेन्द्र सोनी, वरिष्ठ अधिवक्ता ओम प्रकाश भादाणी, कपिल पुरोहित, मदन राजपुरोहित, महेश शर्मा, दातेन्द्र सैनी, पार्षद राजेन्द्र पंवार, सांवर गहलोत, राजेन्द्र जीनगर, ओम प्रकाश लोहरा एवं भाजपा महिला उपाध्यक्ष वंदना भारद्वाज आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page