Share

हैलो बीकानेर। बीकानेर में लोकसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले दिनांक ०५ मई २०१९ को बीकानेर भाजपा युवा मोर्चा ने शहर कार्यकारणी का विस्तार करते हुऐ सुभाष वाल्मिकी को जिला उपाध्यक्ष , इमरान खान जिला महामंत्री, मदनगोपल सोनी को जिला मंत्री व विशाल गहलोत को जिला मंत्री बनाया गया है। बीकानेर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी ने बताया कि भाजूयमों प्रदेश अध्यक्ष अशोक सैनी व भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य से विस्तृत चर्चा कर युवा मोर्चा शहर कार्यकारणी का विस्तार किया गया है।

मदनगोपाल सोनी को जिला मंत्री बनाने पर सोनी के प्रशंसकों ने खुशी जताई और सोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से प्र्रदेश नेतृत्व, बीकानेर नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी व जिला मंत्री आशिष दाधीच का आभार प्रकट किया। प्रसंशकों ने सोनी को दी बधाई।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page