hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। यात्रियों की सुविधा के लिए नवरात्रि मेले के अवसर पर बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवाओं का हरियाणा में कनीनाखास रेलवे स्टेशन एवं भगत की कोठी-जम्मूतवी-भगत की कोठी रेलसेवा का राजस्थान में देशनोक स्टेशन पर 15 से 24 अक्टूबर तक अस्थाई ठहराव दिया जायेगा।

 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 22471 बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवा 15 से 24 अक्टूबर तक कनीनाखास स्टेशन पर 14.36 बजे आगमन और 14.38 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 22472 दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा दनांक 15 से 24 अक्टूबर तक कनीनाखास स्टेशन पर 10.34 बजे आगमन और 10.36 बजे प्रस्थान करेगी। गाडी संख्या 12458 बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवा 15 से 24 अक्टूबर तक कनीनाखास स्टेशन पर 03.25 बजे आगमन और 03.27 बजे प्रस्थान करेगी।

 


इसी प्रकार गाडी संख्या 12457 दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा दनांक 15 से 24 अक्टूबर तक कनीनाखास स्टेशन पर 01.29 बजे आगमन और 01.31 बजे प्रस्थान करेगी। गाडी संख्या 19225 भगत की कोठी-जम्मूतवी रेलसेवा 15 से 24 अक्टूबर तक देशनोक स्टेशन पर 10.48 बजे आगमन और 10.50 बजे प्रस्थान करेगी।

 


इसी तरह गाडी संख्या 19226 जम्मूतवी-भगत की कोठी रेलसेवा 15 से 24 अक्टूबर तक देशनोक स्टेशन पर 16.05 बजे आगमन और 16.07 बजे प्रस्थान करेगी।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page