Share

बीकानेर । बीकानेर शहर जिला महिला कांग्रेस की मासिक बैठक शनिवार को सर्किट हाउस में राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज ने कहा की भाजपा महंगाई एवं बेरोजगारी कम करने में नाकामयाब रही है। आज गरीब की कोई सूध नही ले रहा है। पांच साल में 15 लाख बेरोजगारो को रोजगार देने के दावे खोखले साबित हुए है।युवा रोजगार के लिए दर दर भटक रहे है।किसानो को पूरा मुआवजा नही मिलने के कारण आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा की भाजपा की करनी और कथनी में गहरा अंतर है।
वही बीकानेर संभाग मुख्यालय पर 27 मई को महिला कांग्रेस जिला स्तरीय महिला सम्मलेन आयोजित होगा।28 मई को प्रदेश स्तरीय राजस्थान महिला कांग्रेस की बैठक आयोजित होगी।इनमे अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रिय अध्यक्ष सुष्मिता देव सहित प्रदेश के कई नेता भाग लेंगे।इस को लेकर महिला कांग्रेस की ब्लाक अध्यक्ष व पदाधिकारियो,पार्षद,पार्षद प्रत्याशी को अधिक से अधिक संख्या में महिलाओ की भागीदारी निभवाने के लिए कहा गया है।
शहर जिला महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने कहा की भाजपा के शासन में महिलाए सुरक्षित नही है।आये दिन महिलाओ पर अत्याचार का ग्राफ बढ़ रहा है।खाद्य सुरक्षा योजना,निशुल्क चिकित्सा योजना,समाजिक न्याय अधिकारिता विभाग की योजनाओ का आम जन को लाभ नही मिल रहा है।
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष सरस्वती लेघा,महिला कांग्रेस शहर प्रभारी सरोज सरगरा,शहर उपाध्यक्ष शिवरी चौधरी,मोहिनी टाक,मनभरी,सपना तिवाड़ी,महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मुमताज शेख,अमरजीत कौर,मुमताज बानो,शबनम बानो,विमला फौगा,दमयंती तिवाड़ी,अंजना खत्री,संतोष सोलंकी,पिंकी शेख,गुलशन,वसिरण सहित महिला कांग्रेस की पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रही।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page