hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव की मतगणना 3 दिसम्बर को होने के बाद मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज हो गई थी जो आज दिनांक तक बरक़रार है। भाजपा को बहुमत के बाद भी आज 11 दिसंबर तक मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं कर पाई है। इस बीच सूत्रों से बड़ी ख़बर सामने आई है …

 

 

 

की कल विधायक दल की बैठक हो सकती है। सम्भावना जताया जा रहा है कल सुबह 10.30 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक जयपुर में हो सकती है इस बैठक में सभी भाजपा विधायक हिस्सा लेंगे। कई विधायक आज ही जयपुर पहुँच गए है तो कुछ विधायक आज रात तक जयपुर पहुँच जायेंगे। बैठक में राजनाथ सिंह विधायकों से मुलाकात करेंगे। जानकारी के अनुसार कल तीनों पर्यवेक्षक जयपुर पहुंचेंगे।

 

 

दो घंटे तक इस बैठक के चलने की सूचना मिल रही है इस बैठक के बाद कयास लगाया जा रहा है की मुख्यमंत्री का नाम तय हो जायेगा। इस बीच खबर ये भी आ रही है की आज प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी आज कल की बैठक की सूचना प्रेस को सूचना दे सकते है। हो सकता है की राजस्थान में दो उप मुख्यमंत्री भी बनाये जा सकते है।

 

 

इस बीच भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ का बयान सामने आया है की उन्होंने कहा की यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर चुनाव लड़ा गया था। उन्होंने कहा की चुनाव मोदी के चेहरे पर लड़ा गया। अगर कोई और यह सोचता है की चुनाव उनके नाम या चेहरे पर लड़ा गया तो कोई मुगालते में नहीं रहे।

 

उधर पूर्व मुख्यमंत्री राजे से लगभग 20 से अधिक विधायकों ने मुलाकात की है। सूत्रों से खबर ये भी मिली है की राजे ने कहा की उन्हें एक साल के लिए उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाये। अब देखा ये जायेगा की आलाकमान उनकी इस बात को मानते है या नहीं।

 

मुख्यमंत्री की रेस में वसुधरा राजे, अर्जुन राम मेघवाल, बाबा बालकनाथ, दिया कुमारी, अश्विनी वैष्णव, ओम बिरला, गजेन्द्र सिंह, ओम माथुर  जैसे चेहरे शामिल है। अब देखा ये जायेगा की राजस्थान का मुख्यमंत्री कब तय होगा ये तो समय बतायेगा।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page