hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,       कोटा।  शहर के रामपूरा थाना क्षेत्र में मकान की पहली मंजिल से गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई। अधेड़ बालकानी की रेलिंग से मकान के बाहर की सीसी सड़क पर गिरा। जिससे सिर व पसलियों में चोट लगी।

 

 

 

 

 

हाथ भी फ्रेक्चर हुआ। उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल लाया गया। इलाज के दौरान अधेड़ की मौत हो गई। मृतक नीवन जैन (44) आदित्य मार्ग, गुलाबबाडी इलाके का रहने वाला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

 

 

 

नवीन तीन भाईयों में सबेस छोटा था। उसके शादी नहीं हुई थी। बड़े भाई के पहले ही मौत हो चुकी। बड़े भाई ललित जैन ने बतया कि नवीन सुबह 10 बजे के बाद खाना खाया था। जिसके बाद वह तम्बाकू खाकर पहली मजिंल पर बने कमरे के बाहर टहल रहा था। अचानक चकर आने से बालकनी से नीचे सड़क पर आ गया। अस्पताल मे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के वक्त घर में कोई नहीं था। केवल उसकी पत्नी मौजुद थी।

 

 

रामपुरा थाना एएसआई प्रताप सिंह ने बताया कि घटना सुबह 11 बजे के आसपास कि है। जंाच के लिए शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। जांच की जा रही है

About The Author

Share

You cannot copy content of this page