पुष्करणा समाज

Share

बीकानेर hellobikaner.in  पुष्करणा समाज की महिलाएं सेवा के क्षेत्र में आई आगे। पुष्करणा समाज की महिलाएं लगातार सेवा के क्षेत्र में आगे कदम रख रही है। ये महिलाएं किसी शहर या देश की सीमाओं में बंधे बिना फेसबुक के जरिये एकजुट हो रही हैं।

पुष्करणा सखी ग्रुप का गठन 18 जुलाई 2020 में  समाज को एकजुट करने  के मकसद से  बीकानेर की अर्चना थानवी द्वारा फलौदी की चन्द्रकला बोहरा के साथ मिलकर किया। बाद में जोधपुर से काजु पुरोहित औऱ जया व्यास पुरोहित ने उनका साथ दिया ,अब चारो  महिलाये मिलकर ग्रुप को संचालित करती है जिसमे ग्रुप की बहुत सी महिलाये इनका सहयोग करती है। अब तक देश विदेश की  पुष्करणा समाज की 8200 महिलाये इस ग्रुप से जुड़ चुकी है और लगातार विस्तार की ओर अग्रसर है। इस ग्रुप द्वारा सेवा कार्य लगातार जारी है।

फलौदी स्थित अंध विद्यालय के छात्रावास में सर्दियों में गर्म पानी का गीजर  वाशिंग मशीन के साथ एक्वागार्ड  भी सभी के सहयोग से लगाया गया। हाल ही में कोरोना से ग्रसित जोधपुर के आशीष हर्ष के फेफड़ो में इंफेक्शन होने से खराबी आगयी उनका इलाज शिकन्द्राबाद में फेफड़े का प्रत्यारोपण होने जा रहा है घर वालो की अपील पर पुष्करणा सखियो ने 2 दिन में  2 लाख की राशि एकत्र कर समाज मे मानवता का एक  आयाम स्थापित किया है। इस ग्रुप द्वारा महिला रोजगार को बढ़ावा दिया जाता है साथ ही महिलाओ में छुपी प्रतिभा को निखारने हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन भी किया जाता है।

चीफ एडमिन अर्चना थानवी व डॉ वीणा छंगाणी के प्रयासों से महिलाओ की लेखनी को भी एक पहचान दिलाने का कार्य किया जा रहा है। समाज की विभिन्न कुरीतियों, स्वास्थ व शिक्षा व रोजगार के प्रति ग्रुप द्वारा जागरूक किया जाता है। पर्यावरण को स्वच्छ रखने हेतु पेड़ पौधे लगाना छत पर बागवानी के साथ साथ नृत्य गायन  का कार्यक्रम भी लाइव आयोजित किये जाते हैं। किसी भी समाज को विकास की ओर लेजाने में महिलाओ की प्रमुख भूमिका रही है पुष्करणा समाज की महिलाओ के इस कदम का पुरुष वर्गों  में भी काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रुप का मकसद हर शहर में पुष्करणा महिलामण्डल का गठन करने है इसी संदर्भ में फलौदी व जैसलमेर में मण्डल का गठन किया जा चुका है व जयपुर जोधपुर में आगामी कुछ महीनों में मण्डल गठित करने के प्रयास जारी है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page