hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर।  लूणकरणसर में एक युवक को इतना मारा की उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जूट गई है और युवक की पत्नी ने पुलिस में हत्या का केस दर्ज करवा दिया है।

 

 

जानकारी के अनुसार चाँदराम अपने परिवार के साथ लूणकरनसर के वार्ड संख्या 32 में रहता था। बताया जा रहा है की वह शनिवार रात शराब के नशे एसा गाली गलौच कर रहा था। इस बात को लेकर कुछ लोगों के साथ उसका विवाद हो गया।

 

बात ज्यादा बढ़ गई और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में चाँदराम गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। चाँदराम की पत्नी ने हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को राउंडअप किया है। बताया जा रहा है की वारदात के बाद से आरोपी फरार है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page