hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। भाजपा कार्यालय पहुंचे गोपाल गहलोत राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह में दुप्पटा पहनाकर किया स्वागत।

 

 

 

भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने आज पांचू में कांग्रेसी नेता गोपाल गहलोत को भाजपा ज्वाइन करवाई भाजपा ज्वाइन करने के बाद अपने सैंकड़ों समर्थको के साथ गहलोत भाजपा कार्यालय पहुंचे भाजपा संभाग कार्यालय में राष्ट्रीय महामंत्री और राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह ने पार्टी का दुप्पटा पहनाकर गहलोत का स्वागत किया।

 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, प्रभारी दशरथ सिंह, उप महापौर राजेंद्र पंवार,महामंत्री मोहन सुराणा, नरेश नायक, श्याम सुंदर चौधरी के साथ भाजपा पदाधिकारियों व सैंकड़ों कार्यकर्ताओ ने अपना स्वागत किया।

क्या पड़ेगा असर ?

गोपाल गहलोत पिछले विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में बीकानेर पश्चिम और बीकानेर पूर्व विधानसभा की सीटों पर चुनाव लड़ चुके है। वैसे राजनीति के जानकारों का मानना है की पिछले विधानसभा चुनाव में गहलोत ने चुनाव के समीकरण बदल दिए थे।

 

इस लिहाज से पिछले चुनाव के बाद गोपाल गहलोत प्रभावशाली नेता के रूप में उभरे है। लेकिन इस बार गहलोत चुनाव नही लड़ रहे है और आज कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में अपनी घर वापसी कर चुके है। अब चर्चा ये हो रही है की गहलोत के भाजपा ज्वॉइन कर लेने से इस विधानसभा चुनाव पर क्या असर पड़ सकता है या नहीं ?

 

गोपाल गहलोत जिस जाति से आते है उस जाति के वोटर बीकानेर पूर्व विधानसभा और बीकानेर पश्चिम विधानसभा में अच्छी खासी संख्या में है। आपको बता दें इससे पहले राजकुमार किराडू भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page