ट्रेलर ने पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत

0


हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, बीकानेर, hellobikaner.com खाटूश्यामजी मेले में जा रहे पैदल यात्रियों को एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी जिससे एक पैदल यात्री की मौत हो गई और दूसरा पैदल यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल यात्री को बीकानेर ने पीबीएम अस्पताल रैफ़र कर दिया गया।

 

 

 

जानकारी के अनुसार बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से एक पैदल यात्रियों का दल खाटूश्यामजी मेले में हिस्सा लेने जा था। इस पैदल यात्री दल में  खारड़ा निवासी सुखदेव पुत्र तेजराम और गंगाधर पुत्र श्रवणलाल साथ साथ जा रहे थे। इन दोनों को एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी। ट्रेलर पलट गया।

 

 

 

ये दोनों उसकी चपेट में आ गए। इससे गंगाधर की मौके पर ही मौत हो गई। उसे तुरंत श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। शव को श्रीडूंगरगढ़ के अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल सुखदेव को राहगीर महेंद्र तावणिया ने पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।