डूबने से दो की मौत, पहले को बचाने गया था दूसरा !

0
hellobikaner.com







हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क www.hellobikaner.com,      बीकानेर। जिले की तहसील श्रीडूंगरगढ़ से दो युवकों के डूबने से मौत होने की खबर सामने आ रही है। ये घटना श्रीडूंगरगढ़ के गोपालसर की रोही की बताई जा रही है।

 

 

श्रीडूंगरगढ़ के गोपालसर की रोही में खेत में बनी दिग्गी से ये हादसा हुआ है। दोनों मृतकों में से एक की उम्र  17 तो दुसरे की उम्र 21 बताई जा रही है। दोनों आपस में मामा-बुआ के बेटें बताये जा रहे है। शवों को मोर्चरी रखवाया गया है जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौपा जायेगा।

 

 

जानकारी के अनुसार आज रामनिवास बूस्टर लगाने डिग्गी पर गया तो उसका पैर फिसल गया।  रामनिवास के चिल्लाने की आवाज सुनकर सुनील भी डिग्गी में कूद गया। लेकिन दोनों एक दुसरे को बचा नहीं पाए और डूबने से दोनों की मौत हो गई। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।