hellobikaner.com

hellobikaner.com

Share

बीकानेर hellobikaner.com केन्द्रीय भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम राज्य मंत्री भारत सरकार माननीय अर्जुन राम मेघवाल ने आज बीकानेर संसदीय क्षेत्र के भामाशाहों के साथ वीड़ियो कॉंफ़्रेसिग के जरिऐ संवाद किया तथा उन्हें कोविड-19 जैसी महामारी से लड़ने में सहायता प्रदान करने के लिए आभार प्रकट किया एवं भामाशाहो से आगे भी परोपकार करतेे रहने के लिए प्रेरित किया।

आज की वीड़ियों वार्ता में मुख्य रूप से बीकानेर मूल के lभारत के प्रमुख उद्योगपति व D- Mart के मालिक राधा किशन दामाणी,  शिवरत्न अग्रवाल (फना बाबू),  नरेश चुग्, शिव जी अग्रवाल (वृंद्धावन होटल),  जयकिशन अग्रवाल,  मोहन सुराणा,  सुशील अग्रवाल,  विनोद गोयल,  राजेन्द अग्रवाल (रूपचन्द मोहनलाल) सहित अन्य बीकानेर के उदार भामाशाहों से संवाद करके सामाजिक सेवा कार्यो की जानकारी ली।

बीकानेर मूल का यह उद्योगपति कलेक्टर को देगा लगभग 1 करोड़ रुपए की सामग्री

बीकानेर में कम्युनिटी स्प्रेड के खतरे को कम करने के लिए 507 को किया क्वारंटाइन, देखें वीडियो

मंत्री महोदय ने बीकानेर मूल के राधा किशन दामाणी का विशेष धन्यवाद दिया।  दामाणी (D-Mart) ने इस संकट की घड़ी मे विशाल उदारता दिखाते हुए 100 करोड़ की धनराशि  तथा 55 करोड़ की धनराशि विभिन्न राज्यों को सहायता के रूप में प्रदान की है।

जब 84 वर्ष के रावन ने टीवी पर देखी ‘रामायण’, तो दिखे ये भाव, देखें वीडियो

बीकानेर सांसद के आग्रह पर बीकानेर मे जरूरतमंद / निराश्रित लोगो के भोजन व्यवस्था हेतु 1 करोड़ की मदद की है। इस राशि से सुखी-सामग्री के लगभग 22,000 किट जिला प्रशासन द्वारा वितरण किये जायगे। दामाणी ने मंत्री महोदय को बीकानेर हेतु आगे भी हर संभव सहायता उपलब्ध करने का आश्वासन दिया। अर्जुनराम मेघवाल ने  दामाणी सहित समस्त भामाशाहों का भी हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया मेघवाल ने सभी उद्योगपतियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हम संकट की घड़ी में हमारा परम कर्तव्य है कि कोई भूखा न रहे ।

तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर एवं रांका ट्रस्ट ने रेजीडेंस चिकित्सकों के लिए डॉ. कोचर को 150 पीपीई किट सौंपे

भारत जीतेगा। – कोरोना हारेगा

About The Author

Share

You cannot copy content of this page