hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, चूरू, hellobikaner.com बीकानेर संभाग के चूरू जिले के वार्ड नंबर 3 में एक बंद मकान के ताले तोड़कर अज्ञात चोर अंदर घुस गए। परंतु मकान में किसी भी तरह का कोई सामान नही होने के कारण चोरों को खाली हाथ लौटना पड़ा।

 

 

 

 

वार्ड के विश्वनाथ शर्मा राजगुरु ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि मेरी पुत्री शोभा व मेरे दामाद नवीन का वार्ड नंबर 3 में मकान बना हुआ है। मेरी पुत्री व दामाद गुवाहटी में रहते हैं। जिसके कारण पुत्री का मकान खाली पड़ा है। खाली पड़े मकान में अज्ञात चोरों ने मंगलवार की मध्यरात्रि को मकान के हॉल के ताले व कुंटे को तोड़कर अंदर घुस गए।

 

 

 

परंतु मकान खाली होने के कारण कोई सामान नही ले जा सके। विश्वनाथ षर्मा राजगुरू ने बताया कि सुबह किसी ने फोन पर मकान का ताला टूटने की सूचना दी। मैंने बाद में पुलिस को सूचना कि मेरी पुत्री के मकान का अज्ञात चोरों ने ताले तोड़े है। पुलिस ने सुचना पर मकान का मौका मुआयना कर जांच शुरु कर दी है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page