

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, जयपुर, hellobikaner.com राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने आज अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया है। यादव ने प्रदेश की गहलोत सरकार के सामने सरकारी भर्तियां को लेकर कुछ मांगे रखी है वही एक लाख भर्ती और पुरानी भर्तियों का कैलंडर जारी करने की मांग की है।
यादव ने वीडियो में कहा है की कि सोशल मीडिया पर वायरल पेपर को सरकार की सरकार इग्नोर करती रही है। एसआई भर्ती पेपर सोशल मीडिया पर लीक हुआ था। बीकानेर से गिरफ्तारी भी हुई, लेकिन उसे पेपर लीक नहीं माना गया था।
उपेन यादव ने कहा कि सीएचओ भर्ती पेपर लीक के सारे सबूत अधिकृत है। जो हमने सौंपे है। सुनीता सैन, देव और सुखी चौधरी की बदौलत ही सबूत मिले है। इनकी जान को खतरा है। इन्होंन साहसिक कार्य किया।
उपेन यादव ने आज सीएचओ संविदा भर्ती को लेकर जयपुर में प्रेस वार्ता की। बता दें CHO भर्ती परीक्षा का आयोजन 19 फरवरी 2023 को हुआ था। परीक्षा से ठीक पहले एग्जाम पेपर WhatsApp पर लीक हो गया था।
आपको बता दें की राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव लगातार समय – समय पर राजस्थान के बेरोजगारों की आवाज राजस्थान सरकार के सामने उठाते रहते है
#बेरोजगार महासंघ-#CHO भर्ती परीक्षा को तुरंत निरस्त करके 1 महीने के अंदर पुन: परीक्षा हो।
– सुनीता सेन,सुखी चौधरी और देव चौधरी को पुलिस प्रोटेक्शन दें
– एसओजी खुलासा करें कि विनोद मीणा के पास पेपर कहां से आया!!!
– एक्शन नहीं तो 7 दिन बाद आंदोलन!!@TheUpenYadav pic.twitter.com/RKZJgs7AWN— Vijender Solanki 🇮🇳 (@JournoVijender) February 23, 2023