चूरू.कुसुमदेसर गांव में जन आक्रोश यात्रा में ग्रामीणों को संबोधित करते रतनगढ विधायक अभिनेश महर्षि

Share

पेपर लीक गैंग के सामने कांग्रेस सरकार ने किया आत्मसमर्पण महर्षि

 

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, चूरू, hellobikaner.com, राज्य की कांग्रेस सरकार के जंगलराज, भ्रष्टाचार एवम कुशासन के विरुद्ध भाजपा की जन आक्रोश यात्रा का रथ रविवार  को छठवें दिन रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव छाबड़ी मीठी, छाबड़ी खारी, कुसुमदेसर, फ्रांसा, भुखरेड़ी, सुलखानियाँ, दीपसर, सीतसर, चारणवासी, मैणासर, रूखासर, बुधवाली, संवातिया एवम भोजासर में पहुंचा।

 

 

इस दौरान ग्रामीणों ने अपने गांव की समस्याओं को लिखकर शिकायत पेटी में डाला एवम कांग्रेस सरकार के कुशासन एवम भ्रष्टाचार की पोल खोलते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया द्य इस अवसर पर गांवों में सभाओं को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक अभिनेश महर्षि ने कहा कि राजस्थान में किसी भी सरकारी भर्ती के लिए पेपर लीक होना सामान्य घटना बन गयी है।

 

 

लगातर हो रही पेपर लीक एवम परीक्षाओं में नक़ल की घटनाओं से शिक्षित बेरोजगार युवा हताश,परेशान और चिंतित नजर आ रहा है द्य राज्यमें विगत चार वर्षों से सभी मुख्य प्रतियोगी परीक्षाओं यथा पुलिस कांस्टेबल,लाइब्रेरियन,रीट,वनरक्षक,पटवारी,जेईएन भर्ती एवम सैकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा में पेपर लीक होने की घटना सामने आई है द्य  महर्षि ने कहा राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में नक़ल करवाने एवम पेपर लीक करने वाली गैंग का नेटवर्क सक्रीय रूप से लगातार संचालित है, और राज्य की कांग्रेस सरकार बेसुध,बेबस और लाचार नजर आ रही है।

 

 

पेपर लीक गैंग के मास्टरमाइंड लोगों पर कोई प्रभावी कार्यवाही नही होने की स्थिति में ऐसा लग रहा है जैसे सरकार ने गैंग माफियाओं के आगे आत्मसमर्पण कर रखा है। यात्रा की सभाओं में ग्रामीणों ने विधायक महर्षि को अपने गांव की समस्याओं से अवगत करवाया,जिस पर विधायक ने मौके पर ही सम्बंधित अधिकारीयों से वार्ता करते हुए समस्या का समाधान करवाकर ग्रामीणों को राहत प्रदान की।

 

 

आक्रोश यात्रा में जन सभाओं को यात्रा संयोजक अर्जुन सिंह फ्रांसा, हनीफ खत्री, स्वरूप सिंह सेहला ने भी सम्बोधित किया इस दौरान यात्रा में प्रह्लाद शर्मा पूर्व सरपंच दीपसर, मुकेश सिंह लोहा, रामरतन महर्षि, बृजमोहन चारण, दलीप सिंह, गिरधारी प्रजापत, लूंछ सरपंच संपत नायक, राजेश मेघवाल, कन्हैयालाल चौमाल, राजकुमार महर्षि, सीताराम शर्मा, सीताराम गुर्जर, सवाई सिंह भोजासर, मेजर सिंह, झाबरमल जांगिड, सलीम खान, सुशील इन्दौरिया, राकेश शर्मा लूंछ, रामोतार दायमा सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी एवम कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page