Share

हैलो बीकानेर।   शहर जिला महिला कांग्रेस की ओर से रविवार को पंचशती सर्किल पर राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर 73वी जयंती पर गरीब और असहाय बच्चों को गंगानगर रोड पर झुग्गी झोपडी पर 50 बच्चों को फल वितरण किए।

शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक विचारधारा के महान दूरदर्शी नेता थे, जो भारतीय जनमानस के लिए सदैव प्रेरणा के स्त्रोत रहेंगे। उन्होंने महिलाओ को पंचायती राज में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उनको अधिकार दिलाये और उन्होंने युवाओं की मतदान की उम्र 21 से घटाकर 18 की।
कांग्रेस पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सरस्वती लेघा ने स्व. राजीव गांधी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त, 1944 को हुआ था। वे भारत के नौवे लोकप्रिय प्रधानमंत्री थे। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी भारी बहुमत से प्रधानमंत्री बने थे।
शहर जिला महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद शिवरी चौधरी ने कहा कि राजीव गांधी की दूरदर्शिता के कारण ही भारत में आईटी और टेलीकॉम युग का उदय हुआ और भारत ने आत्मनिर्भता की ओर उडान भरी। राजीव गांधी द्वारा किए गए कार्य सराहनीय हैं, जिनमें सूचना प्रौद्योगिकी, कम्प्यूटर क्रांति, अक्षय ऊर्जा व युवाओं को वोट देने का अधिकार दिया।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस महासचिव विमला फोगा, संध्या द्विवेदी, संतोष गुजर, सपना तिवाडी सहीत बड़ी संख्या में महिलायें उपस्थित थी।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page