Share

हैलो बीकानेर,(अविनाश आचार्य),सादुलपुर। श्रीराम जन्मोत्सव(रामनवमी) को लेकर विभिन्न संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के हजारों लोगो ने भाग लिया। शहर के रामबास स्थित राम मन्दिर में भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना के साथ थान मठुई के महंत निर्मल नाथ,जोगी आश्रम के महंत धर्मनाथ,संतोषनाथ आश्रम के संत संजयनाथ,ददरेवा धाम के महंत कृष्ण नाथ आदि ने शोभा यात्रा को केसरिया ध्वज लहराकर रवाना किया। केसरिया गणवेश के सजे युवक डीजे की धून पर थिरकते जय श्रीराम, वन्देमातरम एवं भारत माता के जयघोष के साथ अनोखी छटा बिखेर रहे थे वहीं विभिन्न संजीव झांकियां व रामेश्वर धाम से लाई गई श्रीराम सेतू शीला आकृषण का केन्द्र रही। शोभा यात्रा में राजगढ़ शहर के हजारों महिला पुरूष उपस्थित थे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page